अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। महाकवि पद्म भूषण डॉक्टर गोपाल दास नीरज के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को नीरज शहरयार पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने कवि नीरज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नीरज का व्यक्तित्व अपने आप में ही युवा पीढ़ी के लिए संदेश है । उनका वह गीत कि अब तो कोई मजहब ऐसा भी बनाया जाए ,जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए ,सही मायने में देश की एकता और अखंडता और भाईचारे के लिए बहुत सार्थक है। नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन ने कहा कि पापा का जीवन बड़ा चुनौती पूर्ण रहा उन्होंने अपने जीवन में कठिन दौर भी देखा। इस मौके पर जॉनी फास्टर, कवि अशोक अंजुम, प्रेम किशोर पटाखा, वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश कुमार, जिलाध्यक्ष ठा. सोम...