शामली, जनवरी 23 -- जिला कांग्रेस कमैटी के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमले की कोशिश की जांच कराए जाने की मांग को लेकर देश राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत देश के विभिन्न प्रदेशों से निकल रही है। जिसका उद्देश्य देश की जनता को भारत सरकार की अन्याय पूर्ण दमनकारी नीतियों, संविधान की रक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि के बारे में जनता को अवगत कराना है।यात्रा का आरंभ मणिपुर राज्य से किया गया। आजकल यात्रा असम प्रदेश में को निकल रही है। जहां यात्रा पर पथराव, नेताओं पर हमले व यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है जो एक लोकतांत्रिक देश के ल...