अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना आगा की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेसियों ने नगर निगम सेवाभवन में प्रदर्शन किया। आगा युनूस ने कहा कि नगर निगम रेलवे रोड, अब्दुल करीम चौराहे व ऊपरकोट पर पैमाइश की है। नगर निगम धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। ऊपरकोट स्थित मस्जिद व आसपास कराए गए नापजोख के खिलाफ नगर निगम में प्रदर्शन कर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा कहा कि नगर निगम ने जमालपुर वेडिंग जोन दुकानें आवंटित कर दी, लेकिन दुकान नहीं मिली। इसके बाद भी किराया वसूला जा रहा है। धार्मिक स्थलो को लेकर एक समान नीति बनाकर ही काम करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.