बिहारशरीफ, जनवरी 11 -- मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आंदोलन कर रही कांग्रेस फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ के गांधी मैदान में रविवार को उपवास पर बैठे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आंदोलन कर रही है। आंदोलन की शुरुआत रविवार को गांधी मैदान में आयोजित उपवास कार्यक्रम से की गयी। कार्यकर्ताओं ने नयी योजना का विरोध करते हुए इसे निरस्त करने व मनरेगा कानून को वापस बहाल करने की मांग की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने बताया कि भाजपा महात्मा गांधी के नाम को मिटाना चाहती है। देश की जनता ऐसा नहीं होने देगी। मनरेगा कानून को बचाने के लिए कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ता सड़क पर भी उतरें...