शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देशन पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में तमाम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल से नारेबाजी करते हुए निशात टॉकीज चौराहे पर एकत्रित हुई। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने असम मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच हमेशा महिलाओं को अपमानित करने की रही है। चाहे हिमन्त विश्व शर्मा हो, चाहे स्वामी चिन्मयानंद हो, कुलदीप सेंगर हो। ऐसे दर्जनों भाजपा नेता व मंत्री आधे से ज्यादा सत्ता में बैठे हुए है। कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संजना, रूबी, बिठौली देवी ,रानी ,शाईना खातून, शब...