मेरठ, मई 21 -- सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और अन्य माध्यमों से पार्टी एवं नेताओं की नीतियों, निर्णयों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अनर्गल पोस्ट एवं विचारों के माध्यम से सवाल उठाने को पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता के दायरे में माना है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि इस बारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि भविष्य में जो ऐसा कृत्य करेगा वो अनुशासनहीनता की परिधि में माना जाएगा। दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी में अनुशासन पर जोर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.