मेरठ, दिसम्बर 19 -- केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस के सख्त घेरे के चलते महानगर और जिला कांग्रेसी भाजपा दफ्तर के लिए कूच नहीं कर पाए। कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के लिए जैसे ही पैदल मार्च शुरू किया, इसी के साथ बाहर तैनात पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। कुछ कार्यकर्ता पीछे गली से निकलकर बुढ़ाना गेट आ गए, उन्हें भी पुलिस ने रोका। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.