सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन से नाराज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के लालबाग चौराहे पर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इसके बाद भाजयुमो ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सचिन मिश्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इस तरह का प्रदर्शन न केवल देश की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि विदेशी मेहमानों के बीच भारत की नकारात्मक और अराजक छवि को प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये कार्य राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है। लोकतंत्र में वि...