बागपत, अप्रैल 2 -- कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रशासन द्वारा न्याय यात्रा कार्यक्रम की अनुमति न देने के विरोध में 4 अप्रैल को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया। कांग्रेस किसान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर ने कहा कि पांच अप्रैल को बड़ौत में आयोजित होने वाली न्याय यात्रा और जनसभा के लिए कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका था। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा लखनऊ में निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने डीएम को पत्र दिया था, जिसे डीएम ने बड़ौत एसडीएम को भेजा था। पुलिस विभाग ने भी अपनी औपचारिकताएं पूरी की थीं, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। ओमवीर तोमर ने प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.