बदायूं, जुलाई 26 -- उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को नरुऊ हाईवे के पास कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 34 वें दिन रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन जब तक उझानी के नाले का पानी भैंसोरा नदी में विभाजित नहीं होगा तब तक जारी रहेगा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर मुन्ना लाल, गुड्डू, छोटेलाल, राजाराम, नेपाल सिंह सोलंकी बैठे थे। नवनियुक्त महासचिव मोर पाल प्रजापति ने कहा की यह समस्या हम लोग किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं उठा रहे हैं। योगेंद्र सिंह सोलंकी, कमल प्रताप सिंह, नरेश कुमार, विष्णु प्रभाकर अमरजीत मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.