प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन मंगलवार को पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर में धूमधाम से मनाया गया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी सेवा, संघर्ष और त्याग की प्रतीक हैं और उनके नेतृत्व ने पार्टी को मजबूती दी है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल और खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, अफरोज़ अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.