गंगापार, जुलाई 22 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली की दरें भाजपा प्रतिदिन बढ़ा दे रही है परंतु समय से बिजली नहीं आती है। नहरें सूखी हैं इनमें समय से पानी नहीं आता है। जबकि किसानों की खरीफ की बुआई और धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। समय से बिजली की उपलब्धता, उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उक्त बातें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील फूलपुर के मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहीं। जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय ने कहा कि कृषि केंद्रों पर अच्छे बीजों और कीट नाशक दवाइयों की उपलब्धता और पैदावार का समर्थन मूल्य निश्चित हो। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह एवं अध्यक्षता शरद उपाध्याय मुन्ना ने किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को सौंपा गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.