मथुरा, अप्रैल 11 -- मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल की जिला व महानगर की संयुक्त बैठक में कांग्रेस, बसपा, सपा से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी आस्था जातते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण की। राधापुरम स्टेट स्थित कार्यालय पर मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और संगठन को बढ़ावा देने के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि राजनीति दृष्टि से देखा जाए तो चारों विधान सभाओं की अपेक्षा मथुरा वृंदावन बहुत कमजोर रहा है, लेकिन वह समय अब समाप्त हो गया। आज सभी वर्गों के लोग जिसमें ब्राह्मण, प्रजापति, जाटव, मुस्लिम, बघेल, चतुर्वेदी, वाल्मीकि, अग्रवाल, सैनी समाज के लोगों ने मथुरा वृंदावन महानगर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल ह...