रांची, अप्रैल 21 -- रांची। वरीय संवाददाता बरियातू थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए की ठगी के आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार किया। वह कांके का रहने वाला है। उसे रविवार को होटवार जेल भेज दिया गया। बताया गया कि उसने धोखाधड़ी कर बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से पूर्व में 20 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इधर मेसरा ओपी पुलिस ने वांछित अभियुक्त तीर्थनाथ महतो को जेल भेज दिया। वह चुट्टू का रहने वाला है। उसके विरूद्ध कोर्ट परिवाद पर गैर जमानतीय धारा में केस दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...