रांची, मई 2 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रिनपास में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की कांके विधायक सुरेश बैठा ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण सामग्री की जांच की और संबंधित कर्मियों से कार्य प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता की गाढ़ी कमाई से हो रहे कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कार्य में लापरवाही की पुष्टि होती है तो ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जिस भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज तक रिनपास प्रशासन को सौंपा नहीं गया, उसी भवन का पुनः मरम्मत कार्य और सड़क का कालीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे मामले से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.