रांची, मार्च 6 -- रातू/कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के होचर निवासी दिनेश कुमार ठाकुर के बंद घर से चोरों ने पांच मार्च की रात 70 हजार रुपये नगद सहित लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात और कीमती बर्तन चुरा लिए। इस संबंध में दिनेश ने गुरुवार को कांके थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे तक मैं होचर स्थित अपने घर में था। उसके बाद मैं अपनी बीमार मां को देखने बुढ़मू चला गया। बुढ़मू में परिजनों का पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा है। इसलिए मैं प्रतिदिन वहां से आना जाना करता हूं। गुरुवार की दोपहर 12 बजे जब मैं बुढ़मू से होचर स्थित घर पहुंचना तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है अलमीरा में रखा 70 हजार रुपये, दो सोना का फूल, झुमका, सोना की तीन बेसर, सोना का मांगटीका, तीन जोड़ी चांदी का पायल, पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.