रांची, जनवरी 24 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामचंद्र नायक का शुक्रवार की रात बीमारी के कारण अस्पताल में निधन हो गया। वे अरसंडे, कांके के निवासी थे। शनिवार को बोड़ेया नदी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी, वरिष्ठ नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, सुकेश नारायण तिवारी और सोनू तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करने वाले नेताओं ने कहा कि स्व. रामचंद्र नायक बहुत ही सौम्य, सरल और मधुर व्यवहार वाले व्यक्ति थे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.