रांची, नवम्बर 18 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क और ठंडा रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 2.8 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई, जिसके कारण सुबह-शाम ठंड का अहसास और तेज हुआ। मौसम वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...