रांची, जून 7 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के मां दुर्गा मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव सोमवार को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए श्रीश्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, सुकुरहुट्टू, कांके द्वारा सुबह 6:30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं दिन के 10 बजे वैदिक पूजन और शाम छह बजे महाआरती की जाएगी। जबकि भोग वितरण 6:30 से होगा और रात आठ बजे भजन-कीर्तन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...