रांची, जनवरी 20 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चामगुरु में सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की हुई, इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कांके पुलिस ने दोनों पक्षों के मनोज महतो, नीलू महतो, अजय महतो, कृष्णा महतो और पंचम महतो को जेल भेज दिया है। कांके पुलिस ने बताया कि मांडर निवासी रूपा देवी की शादी चामगुरु निवासी मनोज महतो से हुई थी, लेकिन बाद में कोर्ट द्वारा दोनों का तलाक हो गया था। सोमवार की शाम रूपा देवी कुछ लोगों को लेकर दहेज का सामान वापस लेने पहुंची थीं। इसी बीच मनोज और रूपा के परिजनों के बीच मारपीट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...