रांची, जनवरी 5 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के कावेरी रेस्टोरेंट के सामने से नीरज कुमार सिंह की चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुरूम निवासी जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नीरज ने बताया कि शनिवार को वह कांके ब्लॉक चौक पर अपने एक मित्र के साथ चाय पी रहा था। इसी बीच उनकी नजर अपनी बाइक पर पड़ी, जो चौक पर खड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी कांके पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कांके पुलिस के दो अधिकारी सादे लिबास में मौके पर पहुंचे। जैसे ही दो युवक बाइक पर बैठे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में जाकिर बाइक चुराने की बात स्वीकार की। वहीं दूसरे युवक को चोरी में संलिप्तता नहीं पाए जाने पर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...