रांची, अप्रैल 27 -- कांके प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक कांके स्थित विधायक आवास पर वरिष्ठ नेता संजर खान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा मौजूद रहे। बैठक में संविधान बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, युवाओं और महिलाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.