रांची, अप्रैल 20 -- रांची, संवाददाता। कांके डैम संरक्षण-जलाशय बचाओ अभियान समिति व नागरिक मंच के सदस्यों ने रविवार को कांके डैम से जलकुंभी हटाई। करीब दो घंटे तक फाटक के पास सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने बताया कि निगम ने सफाई के लिए जो मशीन भेजी है, वह सिर्फ जलकुंभी में फंसी मछलियां ही निकालती है। जलकुंभी उसी स्थान पर छोड़ देती है। मशीन की गाड़ी केवल गोंदा इलाके में खड़ी रहती है। समिति के अध्यक्ष अमृतेश ने निगम से कहा कि मशीन गाड़ी नहीं हटाई तो एक सप्ताह बाद विरोध किया जाएगा। सफाई के दौरान समिति के सदस्य मंटू मुंडा, रमेश मुंडा, पिंटू मुंडा, मनोज मुंडा, बलकु मुंडा व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.