रांची, अगस्त 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिला प्रशासन ने गुरुवार से कांके डैम के आसपास के इलाके से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। गुरुवार को हेसल मौजा के 12 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। हेहल के अंचलाधिकारी घनश्याम कुमार और कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात सहित अन्य अधिकारी मौजूद धे। सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिया गया था। जिला प्रशासन के अनुसार रांची के सभी डैमों के आसपास अवैध तरीके से किए अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद सभी डैमों का सीमांकन कर घेराबंदी की जाएगी। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिए मामलों की सुनवाई करते हुए सरकार को सभी जल स्त्रोतों, डैमों, नदियों और जलाशयों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.