रांची, जनवरी 16 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति 2.2 किमी प्रतिघंटे रिकॉर्ड की गई जिससे ठंड और बढ़ गई। बिरसा एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान कम रहने से आनेवाले दिनों में हवा के कारण ठंड रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...