पीलीभीत, दिसम्बर 22 -- पूरनपुर, संवाददाता। कहो कविराय के मंच पर रविवार देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। प्रदेश भर से आए कवि व कवियत्रियों ने काव्यपाठ किया। संस्था द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। शहर के असम चौराहा स्थित एक पैलेस में आयोजित कवि सम्मेलन में करीब पांच दर्जन नवोदित कवि व कवयित्रियों को मंच और सम्मान मिला। सभी ने इस कार्यक्रम की काफी सराहना की। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र आर्य व संयोजक विकास आर्य स्वप्न द्वारा सजाए गए इस काव्य महोत्सव में सुबह से ही कवि व कवयित्रियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दिन भर चले शानदार काव्यपाठ पर कवि व कवयित्रियों को निरंतर दाद मिलती रही। रात करीब 9:30 बजे कार्यक्रम पूर्ण हुआ। देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, डाक्टर यूआर मीत, कह...