चाईबासा, फरवरी 24 -- चाईबासा।नगरपालिका चुनाव के लिए जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र, चाईबासा एवं चक्रधरपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्ति के बाद मंगलवार को मतगणना परिसर महिला कॉलेज-चाईबासा के परिसर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दिष्ट बिंदुओं के आलोक में पीठासीन पदाधिकारी का डायरी सहित अन्य संलग्न प्रतिवेदनों का संवीक्षा बैठक हुई। नगर परिषद वार आहूत पृथक-पृथक संवीक्षा बैठक में चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर, अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग सहित वार्ड पार्षद पद के सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी एवं अभिकर्ता उपस्थित थे। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद, अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता,पोड़ा...