गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सरसों की फसल खेतों में पक कर तैयार खड़ी तो कुछ स्थानों पर पकने का इंतजार है। ऐसे में अचानक रविवार को मौसम बदल गया। आसमान में बादल मंडराने लगे। बारिश की संभावना से किसान चिंतित हैं, क्योंकि इस समय अधिक नमी और बारिश से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। जनपद में रबी सीजन में सरसों और गेहूं की बुआई काफी देर तक चली। खरीफ सीजन के आखिर में हुई भारी बारिश के कारण खेतों से धान की फसल की कटाई न केवल विलम्ब से हुई। बल्कि खेतों में नमी अधिक होने के कारण भी बुआई भी विलम्ब से हुई। हालांकि जिन किसानों ने एक नवंबर तक सरसों की फसल की बुआई कर ली थी, अब उनकी फसलों की कटाई शुरू हो गई है। उधर गेहूं की फसल की कटाई जिले में 30 मार्च के बाद ही शुरू हो पाएगी। ऐसे में रविवार को गोरखपुर समेत आसपास के जनपदों में मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.