नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- यूपी में पत्नी के हाथों पतियों की हत्या और पत्नी की धमकी से आहत होकर सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसी ही घटना मैनपुरी से सामने आई है।एक और पति ने पत्नी की धमकी से आहत होकर सुसाइड कर लिया है। मैनपुरी के रहने वाले युवक ने डेढ़ साल पहले ही परिवार की सहमति से लव मैरिज किया था। युवक के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही युवती का कहीं और अफेयर हो गया था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। इसी बीच पत्नी ने युवक को कहीं भी जाकर मर जाने की बात कहते हुए हत्या की धमकी दे दी। इसी से आहत होकर युवक ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक के परिजनों की तरफ से पुलिस को किसी तरह की तहरीर अभी नहीं दी गई है। कोतवाली क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.