नई दिल्ली, मार्च 28 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने फरवरी 2020 में शहर में हुए दंगे में बड़ी साजिश से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी मोहम्मद सलीम खान को बड़ी राहत दी और उसे 10 दिन के लिए अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने आरोपी को अपनी बेटी की परीक्षा फीस चुकाने के लिए पैसों का इंतजाम करने वास्ते अंतरिम जमानत दी है। हाई कोर्ट ने आरोपी सलीम को 20 हजार रुपए का बांड भरने की शर्त पर जमानत दी है। सलीम के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले निचली अदालत ने सलीम की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने दो सप्ताह की अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। याचिका में सलीम ने अपनी छोटी बेटी की शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए पैसों की व्यवस्था करने के हेतु दो सप्ताह की अंतरिम जमानत मांगी थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.