रांची, फरवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान टीम। राजधानी रांची के कई स्कूलों में शौचालय की भारी कमी है। जहां शौचालय हैं, वहां गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे छात्राओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 'स्वच्छ भारत' के दावों के बीच छात्राओं के सामने खुद को स्वस्थ रखने की बड़ी चुनौती है। हिन्दुस्तान ने जब छात्राओं से संवाद किया, तो उनकी पीड़ा छलक पड़ी। छात्राओं का कहना है कि मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान स्थिति और भी विकट हो जाती है। शौचालयों में गंदगी और पानी की अनुपलब्धता के कारण संक्रमण का डर सताता रहता है। उचित स्थान न मिलने के कारण कई छात्राओं को माहवारी के दौरान स्कूल छोड़ना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्राओं ने बताया कि वे इस संबंध में अक्सर शिक्षिकाओं से शिकायत करती हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है...