गंगापार, दिसम्बर 23 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। रात से दोपहर बाद तक छाए भीषण कोहरे के चलते दिन में ही वाहनों को लाइट जलाकर सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। बादल व कोहरे के चलते ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। हालात के मद्देनजर लोगों ने स्थानीय प्रशासन से विभिन्न बाजारों में अलाव जलवाने की मांग की है। मंगलवार को भोर से ही छाए भीषण कोहरे के चलते वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर, मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में ही लाइट जलाकर बेहद धीमी गति में वाहन चलते दिखे। कोहरे और बादल के चलते मंगलवार दोपहर बाद तक भगवान सूर्य के दर्शन न होने के कारण ठंड बढ़ने से परेशानी भी बढ़ गई है। मध्यम व निचले पायदान पर गुजर बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गई। वृद्धों, बीमारों को खास एहतियात बरतने की जरूरत तो है ही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.