नई दिल्ली, फरवरी 21 -- उत्तर भारत में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है और ठंड की विदाई हो रही है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में 21 और 22 फरवरी को धूप खिली रहेगी। फिलहाल अगले पांच दिन तक बारिश का कोई संकेत नहीं है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस की जाएगी। हालांकि दोपहर तापमान सामान्य ही रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 28.4 डिग्री सेल...