बहराइच, जून 3 -- बहराइच, संवाददाता। मंगलवार की सुबह बादलों ने कुछ राहत दी। जिले भर में पूर्वी हवाओं के झोंके से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। सुबह 10 बजे तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अभी उमस बढ़ेगी। नमी का स्तर 50 फीसदी से ऊपर जा सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी और बौछार पड़ सकती है। कई दिनों से लगातार लोग गर्मी झेल रहे हैं। रोजाना सुबह बादलों का जमावड़ा होता है लेकिन दोपहर तक आते-आते हवाएं ठप हो रही थीं। इससे भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार की तड़के ही बादलों की आवाजाही शुरू हुई। सुबह सात बजे से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं। उधर कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि किसानों को बारिश से लाभ होगा। वह खेतों को नर्सरी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.