हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिाकरी एनयूएचएम डॉ. एमआई आलम द्वारा बुधवार को कस्बा सादाबाद के मोहल्ला चामड़ वाला स्थित नगरीय आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डॉ. अमित चौघरी अनुपस्थित मिले। इसके उपरान्त नगरीय आयुष्मान ऑरोग्य मन्दिर इस्लाम नगर सादाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डॉ. संजय रावत एवं राजेश कुमार सपोर्ट स्टाफ उपस्थित मिले। ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण समय तक 15 ओपीडी की जा चुकी थी, जो कि लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम थी। एचआरपी महिलाओं को आयरन सुकोज एवं वैलनैस गतिविधि नहीं की जा रही थी। यह गतिविधि शीघ्र करने के निर्देश दिए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने आरोग्य मन्दिर के क्षेत्र में लक्षित लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं आ...