मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मड़िहान। सौतेली मां और भाई की हत्या का आरोपी राहुल गुप्ता कहीं कर्ज चुकाने के लिए पैसे न देने पर भाई और मां की हत्या तो नहीं कर दी। कर्ज चुकाने के लिए उसने लाखों रुपये मूल्य की पारिवारिक संपत्ति भी बेच चुका है, बावजूद वह अबतक कर्ज नहीं चुका पाया था। अब भी उधारी देने वाले उस पर बकाया वापस करने के लिए दबाव बनाए हुए थे। प्रेमचंद गुप्ता ने पहली पत्नी के बड़े बेटे राहुल गुप्ता को दस वर्ष पूर्व मड़िहान बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोलवा दी थी। उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खूब चल भी रही थी, लेकिन कई लोगों को उधार दे दिए जाने से कुछ दिनों बाद दुकान टूटने लगी। वह पिता प्रेमचंद के भय से दुकान छोड़कर घर से वर्ष-2016 में हैदराबाद भाग गया था। वहीं, पर कुछ दिनों तक रहा। इसके बाद पिता प्रेमचंद गुप्ता की मौत हो गई, तो वह...