जमुई, जनवरी 1 -- झाझा, अरूण बोहरा/निज संवाददाता नववर्ष के जश्न के लिए कहीं और क्यूं जाना......अपने जिले में ही एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थलों की बहार है न! बताने की जरूरत है क्या कि प्रकृति व कुदरत ने जिले के हर हिस्से में अपना हसीन,रमणीक आंचल पसार रखा है। कुदरत ने जमुई जिले को प्रकृति के कई ऐसे नजारों से नवाज रखा हैं कि 'देख पड़ोसी....।' बीते साल की कसक को पाट कर लोग इस साल नए साल का जश्न जमकर मनाने के मूड में नजर आ रहे हैं। बात जमुई जिले पर कुदरत की बेइंतहा मेहरबानी की करें तो इस बात में भी संदेह नहीं कि खूबसूरती की सौगात बांटने के मामले में कुदरत ने जिले के भी सभी हिस्सों व सभी इलाकों संग मानों पूरा न्याय किया है। झाझा के सिमुलतला तथा नागी-नकटी एवं यक्षराज स्थान समेत जमुई-मुंगेर के सीमाने पर स्थित भीमबांध आदि को जहां प्राकृतिक तोहफ...