कानपुर, फरवरी 18 -- रसूलाबाद क्षेत्र के बरईझाल कहिंजरी गांव में मंगलवार दोपहर बाद एक प्राइवेट शिक्षिका ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। वहीं मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिये ले जाते समय उसके मामा ने हंगामा शुरु कर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरु की है। थाना क्षेत्र के बरईझाल कहिंजरी निवासी संदीप कमल ट्रैवलिंग का काम करते हैं। उनकी बाइस वर्षीय पत्नी वंदना कहिंजरी के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। मंगलवार दोपहर बाद स्कूल से घर जाकर शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना पर मायके से पहुंची वंदना की मां और भाई आदि ने शव को ससुराल वालों के साथ लेकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। इसी बीच वहां पहुंचे लड़की के मामा बिलहा के सुनील ने हंगामा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.