लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग स्थित खरिका पंचाचत भवन के पास से रविवार को खरीदारी कर रहे लौट रहे बुजुर्ग की दो भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। विरोध पर सोने की चेन व ढाई हजार रुपए लूट ले गए। यह आरोप लगा पीड़ित ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तेलीबाग के नाई टोला निवासी इंद्रभूषण शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया कि रविवार शाम को वह घर से कुछ दूर स्थित पंचायत भवन के पास सामान खरीदने गए थे। वह खरीदारी कर घर के पास पहुंचे तभी पड़ोस में रहने वाले वंश कुमार व उसके भाई कृष्ण कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में आरोपित भाइयों ने चार-पांच अज्ञात साथियों को बुलाकर उनकी पिटाई कर दी। ईंट से उनपर हमला कर दिया। जिससे उनकी आंख व सिर में चोट आ गई। खून से लथपथ होकर वह गिर पड़े। इंद्रभूषण ने आरोप लगाया कि इस बीच आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.