एटा, मई 26 -- कहासुनी के बाद आरोपियों ने दंपति पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव पंचमपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मई को खेत पर बैठे हुए थे। आरोप है कि गांव के ही आरोपी आकाश, साथी के साथ आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। बचाने आई पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी के भी चोट आई है। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। मामले में पीड़ित ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.