एटा, मार्च 26 -- कहासुनी के बाद घर में घुसकर आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार पर कुल्हाडी से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीडित ने 20 आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाडियान निवासी लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 मार्च को मोहल्ले के ही आरेापी विपिन सहित पांच नामजद, 15 अज्ञात आरोपी घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मुझे और परिवार वालों पर हमला कर घायल कर दिया। कुल्हाड़ी, सरिया से हमला किया, जिसमें पीड़ित, घरवालों को काफी चोटें आईं। मामले में पीड़ित ने पांच नामजद, 15 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवागढ़ पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.