रुडकी, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर फॉनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायेरक्टर जनरल संजय जैन, वाइस चांसलर डॉ मनीष पांडे, रजिस्ट्रार अमित गौतम एवं निदेशक डॉ. भुवनेन्द्र चौधरी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर डॉ. मनीष पांडे ने पुरुषों से महिलाओं के कार्यस्थल एवं घर पर उन्हें सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रा जीमी ने समाज में स्त्रियों की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए, उनकी रक्षा करने और महिलाओं द्वारा हर मोर्चे पर सफलता की कहानियों का उल्लेख किया। छात्रा कोमल ने एक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा स्वाहिनी एवं कनिका ने सावित्री बाई होल्कर के जीवन परिचय पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। इसके बाद कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे खेल...