नई दिल्ली, जनवरी 2 -- बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भू माफिया और भूमि सुधार विभाग के अफसरों व कर्मियों को सुधारने में लगे है। इस बीच भागलपुर से एक हैरात करने वाला मामला सामने आया है। मृत महिला को कागजों में जिंदा दिखाकर फर्जी शपथपत्र के आधार पर जमीन का नामांतरण करा लेने के मामला उजागर हुआ है। इस मामले में आवेदक सैयद ऐनाम उद्दीन ने ठोस साक्ष्यों के साथ सदर एसडीओ को आवेदन सौंपा। जिला प्रशासन ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोप लगाया गया था कि मृत रैयत को जीवित दिखाकर फर्जी एफिडेविट तैयार किया गया और उसी के आधार पर दाखिल-खारिज कराया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि वैध रैयत हशमुन निशा, पति स्वर्गीय मो. शर्फ उद्दीन की मृत्यु 6 अप्रैल 2015 को हो चुकी है। जिसका नगर निगम द्वारा निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र भी मौजूद है। इसके बावजूद क...