भागलपुर, दिसम्बर 19 -- कहलगांव शहर में गुरुवार को जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक से 13 तक पुरानी जलापूर्ति योजना के तहत पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। वहीं वार्ड संख्या 14 से 17 में भी जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार कुलकुलिया मोड़ तथा एनएच-80 स्थित स्टेशन चौक के समीप जलापूर्ति पाइपलाइन में लीकेज होने से आपूर्ति ठप हो गई है। एनएच 80 के निर्माण कार्य के दौरान सड़क खुदाई में जलापूर्ति योजना की भूमिगत पाइपलाइन करीब आधा दर्जन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। लीकेज के कारण सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं और पोखर जैसी स्थिति बन गई है। इससे दोपहिया, तिपहिया वाहनों सहित पै...