भागलपुर, सितम्बर 29 -- बिहार चुनाव: बिहार के दिग्गज नेताओं में सदानंद सिंह शामिल थे। सदानंद सिंह बिहार विधानसभा अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सूबे के मंत्री भी रहे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1985 में कांग्रेस ने उनका टिकट काटा तो वह कहलगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। 1969 के विधानसभा चुनाव में इंट्री करने वाले सदानंद सिंह की 56 साल बाद पहली बार 2025 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी नहीं दिखेगी।सदानंद 12 चुनाव लड़े, नौ में जीत दर्ज की आजादी के बाद से कहलगांव विधानसभा सीट पर 17 बार विधानसभा के चुनाव हुए। सदानंद सिंह ने 12 बार चुनाव लड़ा और नौ बार जीत दर्ज की। 1977 के चुनाव में बिहार में जनता पार्टी की लहर थी। लेकिन सदानंद सिंह ने विपरीत परिस्थिति में भी कहलगांव विधानसभा सीट ...