भागलपुर, फरवरी 21 -- कहलगांव, निज, प्रतिनिधि। कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र से शुक्रवार को बच्चा अपहरण की घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और बच्चों के बयान पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय निवासी व्यक्ति के तीन पुत्र, जो मध्य विद्यालय आमापुर के छात्र हैं, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर से दो किमी दूर स्थित स्कूल जाने के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार स्कूल पहुंचने से पहले ही तीनों बच्चे लापता हो गए। स्कूल से सूचना मिलने के बाद परिजन बच्चों की तलाश में जुट गए और पुलिस को भी जानकारी दी गई। लगभग तीन घंटे बाद तीनों बच्चे सुरक्षित घर लौट आए। बच्चों ने बताया कि उनका अपहरण कर एकचारी स्थित एक घर में रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बच्चों के पिता ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.