भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर। व्यवहार न्यायालय, कहलगांव के परिसर में नव निर्मित एमिनिटी बिल्डिंग और हाजत का आगामी 10 फरवरी को उद्घाटन होगा। इसका उद्घाटन दोपहर 4.45 बजे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वर्चुअल मोड में करेंगे। इसको लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने डीएम को वर्चुअल मोड के लिए तकनीकी सहायता एवं सही लॉजिस्टिक्स के लिए उद्घाटन स्थल पर तकनीकी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराने को कहा है। एनआईसी द्वारा कहलगांव में एक आईटी सहायक और एनआईसी में एक नेटवर्क इंजीनियर की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.