भागलपुर, सितम्बर 20 -- कहलगांव में शिक्षा विभाग के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में नए लेखपाल राहुल कुमार ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया। प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेकानंद सिंह एवं सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र प्रदान कर लेखपाल का स्वागत किया गया। राहुल कुमार इससे पहले जगदीशपुर प्रखंड में पदस्थापित थे। वहीं कहलगांव में पदस्थापित लेखपाल रंजन कुमार कर्ण का तबादला बिहपुर प्रखंड में किया गया है। पूर्व लेखपाल रंजन कुमार कर्ण की विदाई भी सम्मान समारोह आयोजित कर की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.