अमरोहा, फरवरी 16 -- मौसम में सुबह-शाम पड़ रही ठंड के बीच दिन में खिलकर धूप निकल रही है। ऐसे में तेजी से करवट बदलते मौसम के बीच सरकारी-निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी की शुरुआत में ही मरीजों की भारी भीड़ जमा हुई। मौसम के बदलाव के असर से उधर शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मरीजों को लंबी कतार लगी। इनमें खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, टाइफाइड, डायरिया, एलर्जी, दमा, आंखों और फेंफड़ों में संक्रमण के मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल की फीवर डेस्क पर भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शहर सीएचसी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ.मोहम्मद इदरीस ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के मामले बढ़े हुए हैं। इस दौरान खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के खानपान व रहन-सहन को लेकर सावधानी बरतने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.