मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- कस्बे व देहात की ईदगाहों व मस्जिदों में हजारों लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की। नमाज के बाद देश में अमनों आमान ओर तरक्की के लिए दुआ की गई। ईद की नमाज़ को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद रहा। एसपी देहात आदित्य बंसल, एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ गजेंद्र पाल सिंह व कोतवाली प्रभारी आंनद देव मिश्र पुलिस बल के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से ईदगाह के आसपास की निगरानी कराई। नमाज़ के बाद सांसद हरेंद्र मलिक, बुढ़ाना चेयरमैन पति सुबोध त्यागी ने फूल भेट कर ईदगाह पर मुस्लिमों को मुबारकबाद दी गई। मुस्लिमों ने भी सांसद और चेयरमैन पति का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.